पौड़ी। पड़ोस के घर से दूध लेकर लौट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार के हमले से घायल महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में रविवार शाम गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे विनीता देवी (45) पत्नी किशोर कुमार पड़ोस के घर से दूध लेकर लौट रही थी कि तभी घात लगाए गुलदार ने विनीता पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले से विनीता घायल हो गई जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।







Leave a Comment