Uttarakhand DIPR
corona

एसडीएम का अर्दली हुआ कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें

By Naveen Joshi

खटीमा। वीडीओ और पटवारियों के बाद अब खटीमा एसडीएम का अर्दली भी कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके बाद एसडीएम दफ्तर में हड़कंप मच गया।

नागरिक चिकित्सालय के डाॅ.वीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तहसील के कुल 13 कर्मचारियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई, इसमें एसडीएम के अर्दली की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। दोबारा जांच करने पर भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई, इस कारण उसे रुद्रपुर स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जल संस्थान के 45 अधिकारी, कर्मचारी और परिजनों की भी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि तहसील के अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top