Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 08 29 at 16.19.04 jpeg

रिटायर्ड आईएएस अफसर सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के रिटायर्ड आईएएस अफसर सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह बीते साल गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त(पंचायतराज और स्थानीय निकाय) का पद बीते आठ माह से खाली था। वहीं, अब प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को देखते हुए शासन ने सुशील कुमार की नियुक्ति इस पद पर की है। गुरुवार को इसका आदेश जारी हो गया है।

 सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और आईपी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एमबीए किया है। राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में इंजीनियर्स कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है। वह नगर आयुक्त, देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट, पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल रह चुके हैं। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top