Uttarakhand DIPR
rape e1656247353406

स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी ने की छेड़छाड़

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। स्कूल से घर लौट रही आठ वर्षीय छात्रा के साथ सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी ने दुकान में बुलाकर छेड़छाड़ की । घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुखानी थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारी बिठौरिया नंबर एक निवासी गोपाल सिंह पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा शनिवार दोपहर दो सहेलियों के साथ छुट्टी के बाद घर जा रही थी। घर जाने के रास्ते में पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी गोपाल सिंह की किराना दुकान है। सभी छात्राएं चिप्स लेने के लिए वहां पर रुकी।
पूर्व अधिकारी ने दुकान के बाहर खड़ी बच्ची के गालों को छुआ। इसके बाद उसे दुकान के अंदर बुलाने की कोशिश की। वह नहीं गई। इसके बाद साथी दो छात्राओं को बुलाया। वह अंदर गई तो उन्हें एक चिप्स का पैकेट दे दिया। कुछ देर बाद जब बच्ची अपनी सहेलियों के साथ जाने लगी तो उसे आवाज देकर दुकान के अंदर बुला लिया जबकि साथ खड़ी छात्रा दुकान के कुछ आगे खड़ी हो गईं।

आरोप है कि इसी बीच दुकानदार ने दुकान के अंदर बच्ची से छेड़छाड़ की। जब छात्रा चिल्लाई तो उसकी साथी सहेलियां दुकान में पहुंची। इसके बाद छात्रा रोते हुए घर चली गई। छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जब काफी देर तक मुकदमा नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग मुखानी थाना पहुंच गए। थाने में लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top