Uttarakhand DIPR
Uttarakhand

गर्मी से मिलेगी राहत, कहां कहां होगी बारिश, जानने के लिए पढ़े ये खबर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। उत्तराखंड समेत समूचे देश में अप्रैल में ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मैदानी क्षेत्र ही नहीं बल्कि पहाड़ी इलाकों मेंं भी गर्मी सताने लगी है। तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखण्ड में13 अप्रैल से मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में भी लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैंै। सोमवार को रुढ़की का तापमान सबसे अधिक रहा और पहाड़ों की रानी मसूरी का तापमान सबसे कम अंकित किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और रुढ़की में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज शाम यानी मंगलवार देर शाम से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मानूसन विभाग के मुताबिक मंगलवार रात से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 13 और14 अपै्रल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top