Uttarakhand DIPR
Jobs jpg

स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्तियां, अब 335 सीटों के लिए मांगे गए हैं आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड मेडिकल सर्विस सलेक्ïशन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत समूह ‘ग’ के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लिए सीधी भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी किया है। विभाग की ओर से पहले 180 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसे अब बढ़ाकर 335 कर दिया गया है।

पहले यह भर्ती 180 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 335 कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले 180 पदों वाली भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। वे चाहें तो 6 से 9 मई के बीच अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। जारी किए गए विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि पदों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है।

Govt job

अब कुल पदों की संख्या 335 रखी गई है। वेतनमान- रु 5200-20200, ग्रेड पे रु2000 रखा गया है जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3, रु. 21700-69100 है। इन पदों में अनुसूचित जाति की 48, अनुसूचित जनजाति की 5, अन्य पिछड़ा वर्ग की 19, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 26 और 237 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। विज्ञापन जारी करने की तिथि 15 अप्रैल 2026 है और आवेदन शुरू करने की तिथि 21 अप्रैल 2026 एवं आवेदन की अंतिम तिथि 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) रखी गई है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) रखी गई है। वहीं आवेदन में संशोधन तिथि 06 मई से 09 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) रखी गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top