Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 01 at 19.07.22 jpeg

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, प्रशासक पद से हटाया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अल्मोड़ा के एक भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी भाजपा सल्ट मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

 

महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। रविवार को भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश बोरा के ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकेश बोरा को उत्तरांचल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ ) के प्रशासक पद से हटा दिया गया है।

इससे पहले अल्मोड़ा जिले के सल्ट के भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी भगवत सिंह बोरा को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top