Uttarakhand DIPR
himachal

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, पिछले चौबीस घंटे में 21 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया। एक ट्वीट में उन्होंने बताया कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पराशर झील की सड़क पर नदी उफान पर बह रही हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना बचाव अभियान में जुटे हुए हैं और लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। सीएम ने बताया कि उन्होंने मंडी में अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हमेशा की तरह मनाया जाएगा, लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि 20-25 लोग यहां समर हिल, शिमला मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top