हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट किया हुआ है। मौसम विभाग का गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश से हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे में 166 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जिससे यहां पिछले 10 साल का रिकार्ड टूटा है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, ऊद्यमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिशक की संभावना जताई गई है। ऐहतियातन अल्मोड़ा जिले में 12वीं तक स्कूल बंद रखे गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का अनुमान है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान है।लोगों से खराब मौसम के बीच सतर्क रहने को कहा गया है।

पुलों पर रील बनाने और मौज मस्ती करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने काठगोदाम व वनभूलपुरा में गौला नदी के पुलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गौला के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलों पर रील बनाने और मौज मस्ती करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है। कोसी और रामगंगा नदियां उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।







Leave a Comment