Car

वाहनों को टक्कर मारती हुई सब्जी की दुकान में घुस गई कार, महिला चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट रोड में एक तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्कर मारती हुई एक सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों और दुकान के नुकसान का आकलन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैंट रोड में एक तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्ïकर मारती हुई एक सब्जी की दुकान में घुस गई। इस हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक दुकानदार भी चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि महिला कार चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठी और वाहनों को रौंदते हुए सब्जी की दुकान में जा घुसी। इससे सब्जी की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने की कोशिश करते दिखे।
इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। थाना कैंट प्रभारी ने बताया है कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महिला चालक को हिरासत में लिया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top