उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता- धामी
देहरादून। फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा उद्यमी रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए कि रवि टम्टा के स्टार्टअप को नियमानुसार आवश्यक शासकीय सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए।
सीएम धामी ने रवि टम्टा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को अपने नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करेगी, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहयोग भी प्रदान करेगी।






Leave a Comment