सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो, रिश्तेदार ने वीडियो देख घर वालों को दी सूचना
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश जारी है जिससे कई नदियां ऊफान में हैं। इसी बीच गौला बायपास पुल पर एक हैरतअंगेज करने वाली खबर सामने आई है जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गौला नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले वह व्यक्ति मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। बारिश में भीगता देख एक राहगीर बुजुर्ग से पूछ रहा है कि ‘चचा बारिश में क्यों भीग रहे हो’। इस सवाल की अपनी प्रतिक्रिया में बुजुर्ग अपनी हल्की मुस्कुरान बिखेरकर सिर हिलाकर हॉं में जवाब देते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हो रहा है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह(65) पहले टैक्सी चलाते थे। करीब एक साल पूर्व तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा सेना में अग्निवीर है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर में पारिवारिक विवाद के बाद वे गुस्से में घर से निकल गए थे।
हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें में एक राहगीर राम सिंह से पूछता दिख रहा है ‘चचा बारिश में क्यों भीग रहे हो? इस पर बुजुर्ग ने केवल एक हल्की सी मुस्कान बिखेरी और अगले ही पल नदी में छलांग लगा दी।
घटना के वक्त पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने राम सिंह को भीगता देख वीडियो बनाया था। बुजुर्ग के नदी में कूदते ही उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल होकर गोवा में रह रहे राम सिंह के एक रिश्तेदार तक पहुंच गया। रिश्तेदार ने तुरंत बिंदुखत्ता स्थित परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बदहवास हालत में काठगोदाम थाने पहुंचे और वीडियो के आधार पर पहचान की।
सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर परिजनों ने राम सिंह की पहचान कर ली है। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।






Leave a Comment