death e1663843731651

सर्पदंश से चार माह की गर्भवती महिला की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के बसौली क्षेत्र के हड़ोली गांव में जहरीले सांप के डसने से चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, हड़ोली निवासी 36 वर्षीय सोनू भाकुनी पत्नी आशीष भाकुनी बृहस्पतिवार को घर के समीप खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में ताकुला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि सोनू चार माह की गर्भवती थीं और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top