Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 10 at 09.57.25

लोनिवि का एई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है। साथ ही उसकी चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: शादी के आठ साल बाद पति की सच्चाई सामने आई तो महिला के उड़ गए होश

 

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसने भीमताल के सार्वजनिक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड में कोटेशन कार्यदेश के आधार पर 3 लाख रुपए का काम नैनीताल हाईकोर्ट आवासीय परिसर में किया था। जिसकी भुगतान के एवज में लोनिवि के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद विजिलेंस ने दुर्गेश पंत को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

20 सितंबर को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम अब आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है। साथ ही उसके अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के बारे में उससे पूछताछ कर रही है।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top