Uttarakhand DIPR
Prisident

राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा और विपक्ष ने तय किए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

खबर शेयर करें
भाजपा ने द्रौपती मुर्मू तो विपक्ष ने यशवन्त सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

Report ring Desk

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। दिल्ली में भाजपा के हेडक्ïवार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

वहीं विपक्षी दलों ने बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति जताई है। उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए संसद भवन में एकत्र हुए विपक्षी नेताओं ने यशवन्त सिन्हा के नाम पर सहमति जताई। यशवन्त सिन्हा का नाम शरद पवार, गोपालकृष्ण गांधी और फारूक अब्दुल्ला के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद सामने आया।

Hosting sale

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top