Uttarakhand DIPR
police

सीएम योगी के शपथ से पूर्व इनामी बदमाश ढेर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले ही यहां पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहमुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो उसने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top