Uttarakhand DIPR
PM Modi

आज देहरादून में पीएम मोदी, दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

खबर शेयर करें

देहरादून (उत्तराखंड): प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए राजधानी देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों  पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष रूट प्लान और डायवर्जन जारी किया है। कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें।

प्रधानमंत्री का यह उत्तराखंड का 28वां दौरा है, जिसे राज्य के विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान वह आशारोड़ी से गढ़ी तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम स्थल के आसपास Rajaji Tiger Reserve क्षेत्र होने के कारण वन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी के साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top