Uttarakhand DIPR
mera ration card e1621611696498

अब फोन पर पता चलेगा हर महीने के राशन का हिसाब, ‘मेरा राशन कार्ड’ बताएगा सब कुछ

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया के दौर में हर सुविधा आनलाइन हो रही है। जिससे लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय उपभोक्ता मामले के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। उपभोक्ता  मोबाइल पर अपने राशन और दुकान के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए ‘मेरा राशन कार्ड’ नाम के एप को डाउनलोड करना होगा। मेरा राशन कार्ड एप पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा नौ तरह की सेवाएं उपभोक्ता को प्रदान की गई हैं।

एप में ये सुविधाएं

उपभोक्ता एप के जरिए ये जान सकता है कि उसे प्रतिमाह कितना राशन मिलेगा।
राशन आया है या नहीं।
माई ट्रांजेक्शन विकल्प के जरिए लेन देन के बारे में ।
वन नेशन वन राशन कार्ड के बारे में ।
नया राशन कार्ड बनाने के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
मोबाइल के जरिए आधार लिंक भी किया जा सकेगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top