Uttarakhand DIPR
Kwarab

रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा एनएच क्वारब

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिर रहा है। पुल के पास पहाड़ी की तरफ लगभग 200 मीटर लंबा भूस्खलन जोन बन गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने मंगलवार से आगामी 16 दिन तक क्वारब में एनएच को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक हल्के व भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

क्ïवारब में एनएच के क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है। साथ ही सोलिंग आदि कार्य करते हुए मार्ग को यातायात के लिए सुलभ बनाया जा रहा है। डीएम व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी-56 क्ïवारब पुल के पास मलबा, बोल्डर सडक़ पर गिरने के कारण सुलभ एवं सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत पोकलेन, जेसीबी तथा टिप्पर लगाकर क्षतिग्रस्त भाग में कटिंग की जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top