Uttarakhand DIPR
Mahila

दो बच्चों की मॉं, जेवर और नकदी लेकर घर से फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले के रामनगर के सुन्दरखाल स्थित ढिकुली गांव की दो बच्चों की मॉ घर से जेवर और नकदी लेकर बच्चे के साथ फरार हो गई है। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कहीं पता नहीं चल पाया तो महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करके पत्नी और बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ खींची फोटो इंस्ट्राग्राम की आईडी में लगाई हैं, उसे शक है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के रामनगर स्थित सुंदरखाल गांव के ढिकुली की रीना कुमार 18 मई को घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी सब जगह खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। महिला अपने छोटे बेटे को भी साथ ले गई है। पति सुनील कुमार का कहना है कि उसकी पत्ïनी रीना अपने चार वर्षीय बेटे और पिता के साथ मेरठ से रामनगर के लिए निकले थे। रीना के पिता अपने घर पहाड़ चले गए लेकिन रीना वापस नहीं लौटी, चिंतावश उसने पत्ïनी की सब जगह खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं लग पाया। पति का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में उसकी पत्नी रामनगर बस अड्डे पर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ दिखी। पति का कहना है कि उसकी पत्नी और ससुर का मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पति सुनील का कहना है कि जब उसने अपने घर में छानबीन की तो उसकी पत्नी सोने के जेवर और 19 हजार 750 रुपए भी ले गई है। सुनील को शक है कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई है, जिसने उसकी पत्ïनी के साथ खींची फोटो भी इंस्ट्राग्राम में शेयर की है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top