Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

दिल्ली से थलीसैंण जा रही बोलेरो नयार नदी में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें

कोटद्वार । कोटद्वार में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर दिल्ली से थलीसैंण आ रही एक बोलेरो टैक्सी बैजरो और जिवई के बीच पूर्वी नयार नदी की खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, थलीसैंण थाना पुलिस, बीरोंखाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हैं। खाई से चार घायलों को निकालकर बीरोंखाल अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार थलीसैंण से दिल्ली के बीच नियमित रूप से चलने वाली एक टैक्सी शाम को काशीपुर-रामनगर और धुमाकोट होते हुए थलीसैंण जा रही थी। जैसे ही टैक्सी हाईवे पर बैजरो से चार किमी आगे जिवई कस्बे की ओर बढ़ी, सुकई गांव के पास खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा है। वाहन में सवार लोगों में एक घायल ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी, लेकिन वे भी सही स्थान नहीं बता सके। जिससे घायलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। 

रात के घुप अंधेरे में स्थानीय ग्रामीण खोजबीन करते रहे, इस बीच लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच सके। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घायल सवारियों को घटना स्थल से निकालकर 108 सेवा के द्वारा बीरोंखाल अस्पताल भेजा है। घायलों ने बताया कि एक महिला बिंदेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक समेत दो अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया।
1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top