Uttarakhand DIPR
Girls

नाबालिग बच्चियों को बंधक बनाकर मारपीट, दरिंदों के आगे हाथ जोड़ती और रोती रहीं बच्चियां पर उनका दिल नहीं पसीजा

खबर शेयर करें
– लडक़ों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल

बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट इलाके में दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर चार लडक़ों द्वारा बुरी तरह पीटे जारे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लडक़ों ने इन नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी की। बच्यियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वारयल किया गया है। वीडियो में वे बच्चियों के साथ मारपीट करते, गालियां देते और मुर्गा बनाते दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चारों लडक़ों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तनुज गडिय़ा, दीपक उर्फ दक्ष, योगेश गडिय़ा और लक्ïकी कठायत दो नाबालिक बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया। जहां उन्होंने बच्चियों के साथ मारपीट की और छेडख़ानी भी की। उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया। बच्चियां रोती रही, उनके आगे हाथ जोड़ती रहीं लेकिन वे उन्हें पीटते रहे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान तनुज को छोडक़र बाकी तीन आरोपी कपकोट से भागकर एक कार से बागेश्वर आ गए। देर शाम कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट टीम के साथ मंडलसेरा बाइपास के पास गश्त कर रही थी। तभी उन्होंने एक बिना नम्बर प्लेट वाली कार को रुकवाया। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो तीनों युवकों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने लडक़ों का पीछा किया और मंडलसेरा बाईपास पुल के पास उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए और कार चला रहा तीसरा आरोपी योगेश गडिय़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top