Uttarakhand DIPR
accident

पिथौरागढ़ में बड़ी दुर्घटना, मंदिर जा रही जीप रामगंगा में गिरी नौ की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक बोलेरोगहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में करीब नौ लोगों की मौत की सूचना है। बोलेरो में करीब दस लोग सवार थे। ये सभी होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

बोलेरो में सवार लोग बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रहे थे। बोलेरो सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की सूचना है।

हादसे की सूचना इस मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दी। सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची है। लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे हैं। जहां पर हादसा हुआ वहां सड़क बेहद खराब बतायी जाती है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top