Uttarakhand DIPR
DM 1

पिथौरागढ़ जिले में चलेगा स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त रखने के लिए जिले के आठ विकासखण्डों में स्वच्छता वाहनों को लगाया जाएगा। जिलाधिकारी रीना जोशी ने गुरुवार को इन स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद के 8 विकासखंडो में जाकर स्थानीय जनता को गीले एवं सूखे कूड़े के उचित निस्तारण के बारे जानकारी देकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कूड़ा मुक्त करना उनकी प्राथमिकताओं में है। इसीलिए इन स्वच्छता वाहनों को जनपद के विकासखंडों में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रवाना किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दिनेश सिंह, वीडीओ बिण नरेंद्र खोलिया, वीडीओ मूनाकोट आशा मेहता, रिप के परियोजना प्रबंधक प्रदीप भी मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top