Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 08 04 at 17.21.38 jpeg

सेमीफाइनल मुकाबला हारे लक्ष्य सेन, अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे

खबर शेयर करें

ओलंपिक में अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं । लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

लक्ष्य सेन ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में उन पर भारी पड़े । एक्सेलसन ने 22-20, 21-14  से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। लक्ष्य पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक का सेमीफाइनल मैच खेला है। लक्ष्य का कांस्य पदक के लिए मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त जिया जी ली से सामना होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top