Uttarakhand DIPR
Lakshya jpg

लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलंपिक के बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने चीनी ताइपे के चोउ टिन चेन को हरा दिया। ये मैच तीन गेम तक चलाए जिसका पहला गेम चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने जीता जबकि आखिर के दोनों गेम लक्ष्य ने जीते। वहीं अब महज एक जीत दूर लक्ष्य अपना मेडल पक्ïका कर लेंगे। लक्ष्य ने विपक्षी खिलाड़ी को 19-21, 21-15 और 21-12 से पराजित किया है।

चीनी ताइपे के चोउ टिन चेन के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद लक्ष्य ने दूसरे सेट से शानदार वापसी की। पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को 21-15 से हराकर मुकाबले में रोमांच पैदा किया। इसके बाद तीसरे गेम में भी लक्ष्य ने चोउ टेन चेन को 21-12 के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रचा। लक्ष्य ओलंपिक्स के इतिहास में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top