Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 30 at 15.07.14

केतन हत्याकांड: टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने फिर हरिद्वार में रोका

खबर शेयर करें

हरिद्वार। केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता काफी देर तक आगे बढ़ने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

इस बीच भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी अलग-अलग वाहनों से बैरिकेडिंग पार कर आगे निकल गए। उनकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी उन्हें रोकने के लिए आगे रवाना हुए।

सांसद चंद्रशेखर आजाद दो वाहनों के काफिले के साथ हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन उनका काफिला भी शंकराचार्य चौक पर रोक दिया गया। मौके पर पुलिस और समर्थकों के बीच कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार पीड़ित परिवार से मिलने टिहरी जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शंकराचार्य चौक पर रोक दिया था। उस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें सांसद की शर्ट फट गई थी। सांसद ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।

बाद में गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी ने फोन पर सांसद को पीड़ित परिवार से जल्द मुलाकात कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वे वापस लौट गए थे। हालांकि, मंगलवार को सांसद एक बार फिर समर्थकों के साथ टिहरी के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें दोबारा हरिद्वार में रोक दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top