नैनीताल। गेठिया क्षेत्र में तेंदुए सोमवार देर रात गौशाला में घुसकर 14 बकरियों को मार डाला। तीन बकरियों को तेंदुआ जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक गेठिया सैनिटोरियम निवासी प्रकाश चंद्र की गोशाला में देर रात तेंदुआ घुस गया। रात को बारिश होने के कारण किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग गोशाला पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। गोशाला में 11 बकरियां मृत पड़ी मिलीं जबकि तीन बकरियों को तेंदुआ ले गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन तेंदुए की चहलकदमी से लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे और नियमित गश्त की मांग की है। अधिकारियों से पीडि़त पशुपालक को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई है।







Leave a Comment