Uttarakhand DIPR
Accident jpg

अधूरिया के पास सोमेश्वर-हल्द्वानी मार्ग पर पलटी कार, एक ही परिवार के लोग थे सवार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सोमेश्वर-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर अधूरिया के पास सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार बरशिला चनौदा निवासी बिशन सिंह राणा सोमवार को अपने परिवार के साथ निजी कार से हल्द्वानी जा रहे थे। जब उनकी कार अधूरिया के पास पहुंची तो अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सडक़ पर पलट गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top