Uttarakhand DIPR
dead body jpg

जेल में बंद अब्दुल मलिक की बहू ने छात्र को कार से कुचला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।बनभूलपुरा हिंसा के मामले में जेल में बंद अब्दुल मलिक की बहू के खिलाफ भी हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। उस पर एक छात्र को कार से कुचल कर मारने का आरोप है। मलिक का बेटा भी पहले से ही जेल में बंद है। जबकि मलिक की पत्नी को बमुश्किल ही जमानत मिली है।
पुलिस को दी तहरीर में अंबेडकर नगर वार्ड 27 बरेली रोड निवासी रेखा पत्नी स्व रविंद्र कुमार ने लिखा कि बीती 17 अगस्त की दोपहर उनका बेटा भानु सागर पुत्र स्व रविन्द्र कुमार सागर एसटीएच की ओर गया था। वह अपने दोस्त के घर कापी लेने जा रहा था।

यह भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय का प्रिंसिपल 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

तभी कार ने उसे टक्कर मार दी और इसके बाद कार चालक महिला मौके से फरार हो गई। बुरी तरह लहूलुहान भानु को मौके पर मौजूद लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

रेखा का आरोप है कि कार वार्ड नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी आईशा पत्नी अब्दुल मोईद चला रही थी। अब्दुल मोईद, अब्दुल मलिक का बेटा है और वह भी पिता के साथ जेल में बंद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top