Uttarakhand DIPR
suicide

जेल के कार्यालय सहायक ने आफिस में की आत्महत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने दफ्तर में आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहते थे।  बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान रहते थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे।

आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और वह यहां दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top