Uttarakhand DIPR
Indore

लगातार चौथे साल सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी की है। दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में लगातार चौथे साल इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है।

इस साल स्वच्छता सिटी सर्वे 2020 में एक से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर ने बाजी मारी है। वहीं सबसे गंदा शहर बिहार का गया रहा जो रैकिंग में अंतिम 382वें नंबर पर है। स्वच्छता सिटी सर्वे 2020 में जहां गया का स्कोर 737.74 है, वहीं सबसे स्वच्छ शहर अंबिकापुर का स्कोर 5428.31 है।

यह रैंकिंग 10 लाख से कम आबादी वाले शहर की है जिनकी संख्या देश में 382 है। दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में टॉप 10 स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर, मैसूर, न्यू दिल्ली, चंद्रपुर, खरगोन, तिरुपति, जमशेदपुर, गांधीनगर, धुले, राजनांदगांव शामिल हैं। दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में 10 गंदे शहर गया, बक्सर, अबोहर, भागलपुर, परसा बाजार, शिलॉन्ग, इटानगर, दिमापुर, बिहार शरीफ और सहरसा हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top