Report ring desk
हल्द्वानी। नजाकत के बगीचे में 2 एकड़ भूमि से हटाए गए अतिक्रमण पर अस्थाई गौशाला बनाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो हंगामा हो गया। स्थानीय महिलाएं इसका विरोध करने लगी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद दो टूक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यहीं खुलेगी चाहे जो करना है कर लो। आयुक्त ने ये तक कह दिया कि सरकारी भूमि है और अब इसमें पक्की गौशाला का निर्माण होगा।
एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया था। नगर निगम ने इस भूमि को अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही। इस पर स्थानीय महिलाएं विरोध करने लगी।


