Uttarakhand DIPR
sdm

सोशल मीडिया में आईएएस अधिकारी सौम्या बटोर रहीं हैं सुर्खियां, जानिए वजह

खबर शेयर करें

 

Report ring desk

गाजियाबाद। बेटी को गोद में लेकर सरकारी ड्यूटी कर रहीं आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय की शोसल मीडिया में खूब प्रशंसा हो रही है। लोग उनकी फोटो और वीडियो पर कमेंट करते हुए शेयर कर रहे हैं।

यूपी के मोदीनगर की उपजिलाधिकारी सौम्या पांडेय की 24 दिन की बेटी को गोद में लेकर काम करने की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।  सौम्या पांडेय करीब एक साल पहले मोदीनगर की उपजिलाधिकारी बनी थी।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद सौम्या पांडेय ने अपने पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई थी।

सरकार से गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाने की गाइड लाइन के बाद वह ऑफिस में ही रह कर कार्य करने लगीं।  17 सिंतबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के 15 दिन बाद वह काम पर लौट आईं। रविवार को सोशल मीडिया पर नन्ही बच्ची को गोद में लिए उनकी फोटो वायरल हुई तो वह सुर्खियों में आ गईं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top