Uttarakhand DIPR
fire

रुद्रप्रयाग में तमंचे से फायर कर पति ने की पत्नी की हत्या

खबर शेयर करें

 रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी।

शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी ।

मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा।

बताया जाता है कि दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। उस समय महिला किचन में थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top