Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 10 at 16.14.20

खुशखबरी हल्द्वानी में छह रूटों पर चलेंगी सिटी बस

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। शहर के भीतर छह रूटों पर सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने हल्द्वानी में सिटी बसों के संचालन की मंजूरी दे दी है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए ) से इसकी अनुमति मिलने के बाद परिवहन विभाग बसों को परमिट जारी करेगा।
हल्द्वानी शहर के भीतर सफर करने वाले लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए परिवहन विभाग ने सिटी बस चलाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार शहर के छह रूटों पर बसों को संचालन किया जाना है। इसके लिए 22 से 25 सीटर मिनी बस का उपयोग किया जाएगा। मंगलवार को सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस व्यवस्था से सड़कों पर ऑटो की संख्या कम होने से ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं रोडवेज को हल्द्वानी से गंगोलीहाट और रीठा साहिब के लिए बस संचालन की अनुमति दी गई। इसके अलावा संभागीय क्षेत्र की 147 नई बनी सड़कों पर वाहन संचालन और टैक्सियों के ऊपर लगेज कॅरियर लगाने की अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, नंदकिशोर, एआरटीओ विमल पांडे, परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक एसएस बिष्ट, केमू के चेयरमैन सुरेश डसीला, हिम्मत नयालए तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top