Uttarakhand DIPR
former

फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाला पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी आप नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। 

दिनेशपुर के ग्राम विजयनगर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का मामला सामने आने बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे।

सात अक्टूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद त्रिनाथ ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । बुधवार को पुलिस ने त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top