murder
न्यूज़

पत्नी पर शक होने पर हुआ झगड़ा, चाकू से हमलाकर पत्नी की हत्या

Report ring desk

टिहरी। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया । घटना घनसाली थानांतर्गत नेलचामी पट्टी के थार्ती गांव की है।  पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर दिया है। बताया गया कि बुुधवार रात को पत्नी पर शक होने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी लॉकडाउन के दौरान विदेश से घर आया था।

बृहस्पतिवार की सुबह थार्ती गांव निवासी विक्रम सिंह पुंडीर (36) ने  पत्नी शशि देवी 27 पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। विक्रम ने उस पर ताबड़तोड़ चार पांच बार हमला किया। वह लहूलुहान होकर आंगन से नीचे खेत में गिर गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पर किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग का शक होने के कारण बुधवार रात को दोनों के बीच विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने रसोई से चाकू निकालकर शशि के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता उम्मेद सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वर्ष 2016 में उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *