Uttarakhand DIPR
pp

महिला बैंक कर्मी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, बेटी को भी मारने की कोशिश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महिला बैंक कर्मचारी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज की मांग के चलते बेटी को डुबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

यह भी पढ़ें: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का जंगल में मिला शव, जन्माष्टमी के दिन से थी लापता

 

बैंक कर्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की शाम सात बजे जब वह कार्यालय से घर लौटीं तब उनका पति वहां पहुंचा और उनकी मां को धक्का देकर गालीगलौज करने लगा। बताया कि मां की गोद में मेरी 14 महीने की बेटी थी जिससे उसे चोट आ गई। बताया कि शादी के बाद से दहेज के लिए पति और ससुराली उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं।

बेटी का जन्म होते ही उसे घर से निकाल दिया था। महिला ने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के साथ-साथ दहेज की मांग का भी आरोप लगाया है। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि हाइडिल कॉलोनी काठगोदाम निवासी विजय अधिकारी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top