चंपावत । पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ा खान और बंतोली के बीच नई टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में दो चचेरे भाईयों की जलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि मां व दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।
पिथौरागढ़ के बनकोड़ी कनालछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार सीआरपीएफ का जवान था। चार जून को उन्होंने कार खरीदी खरीदी थी। पहली बार कार लेकर वह शुक्रवार को काठगोदाम क्वार्टर से घर के लिए जा रहे थे। दोपहर के करीब 12 बजे लोहाघाट क्षेत्र के बापरु मरोड़ा खान, ग्राम सभा बंतोली के पास अचानक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में सवार 34 वर्षीय नीतू देवी पत्नी बलदेव कुमार, उनकी आठ वर्षीय पुत्री अक्षिता और पांच वर्षीय पुत्र आरव गाड़ी से छिटककर बाहर गिर गए, जबकि बनकोड़ी कनालछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार और ग्राम अजेड़ा चर्मा थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार वाहन चला रहे थे।
यह भी पढ़ें : सहकर्मी की खतरनाक शरारत बनी जानलेवा, इलाज के दौरान युवक की मौत
दोनों ही कार में फंस गए बताया जा रहा है कि काफी ऊंचाई से कार गिरते ही उसमें शाट सर्किट से आग लग गई। बलदेव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक राजेंद्र कुमार को सिर पर गंभीर चोट आई थी, दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
वहीं घायल नीतू और उनके दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों और लोहाघाट पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।







Leave a Comment