Uttarakhand DIPR
District Magistrate

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किग स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जीआईसी के निकट बनने वाले पार्किंग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग से संबंधित जानकारियां ली और सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने केएमओ स्टेशन के निकट बन रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि जो भी विवाद हैं, उनका निस्तारण करते हुए कार्य को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने भैरव मंदिर पार्किंग तथा पांडे खोला पार्किंग का भी निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को पार्किंग निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस हरीश प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top