Uttarakhand DIPR
cm dhami

धामी बनेंगे राज्य के मुख्यमंत्री, भाजपा हाईकमान ने जताया भरोसा

खबर शेयर करें

Report ring desk 
देहरादून। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। वह साथ उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड के 20 साल के इस सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। इसमें भाजपा के सात मुख्यमंत्री तो कांग्रेस पार्टी के तीन मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top