Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.55.31

रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को बसों में मुफ्त यात्रा

खबर शेयर करें

देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड की महिलाएं 28 और 29 अगस्त को राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, दोनों दिनों में प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा के लिए 100 प्रतिशत किराया छूट दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के दौरान अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में प्रदेश के भीतर यात्रा करने पर लागू होगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top