Uttarakhand DIPR
Kejriwal jpg

दिल्ली के सीएम केजरीवाल 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केजरीवाल को अब तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। कोर्ट में सुनवाई से पहले केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम जो कुछ भी कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है।

राउज एवून्यू कोर्ट में सोमवार को ईडी ने अपनी नई रिमांड याचिका में कहा कि केजरीवाल से हिरासत में पूछताछ के दौरान पांच दिनों तक उनके बयान दर्ज किए गए लेकिन वह गोलमोल जवाब दे रहे थे। इसमें कहा गया है कि रिमांड अवधि के दौरान मामले से संबंधित तीन अन्य व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि ईडी की हिरासत के दौरान केजरीवाल का सामना डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के तत्कालीन निजी सचिव सी अरविंद से हुआ जिन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर वर्ष 2021-22 की उत्पाद शुल्क नीति के लिए मंत्रियों के समूह की मसौदा रिपोर्ट सौंपी गई थी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top