Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

बेटी और दामाद ने पिता को पीट पीटकर मार डाला, कमरे में बंद कर आरोपी फरार

खबर शेयर करें

दन्या, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के थाना दन्या क्षेत्र से एक भयभीत कर देने वाली खबर सामने आई है जहां बेटी और दामाद ने मिलकर एक व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला। दामाद हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है और घटना के बाद बेटी और दामाद दोनों फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दन्या थाना के अंतर्गत सेली गांव के चन्द्रशेखर पाण्डेय दो माह पहले ही हरियाणा में रह रही बेटी का विवाह करके आए थे। 20 जून को उनकी बेटी और हरियाणा निवासी दामाद गांव आए थे। गांव में किसी बात को लेकर उनका चन्द्रशेखर के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि चन्द्रशेखर की बेटी और दामाद ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्हें पीटपीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलावस्था में उन्हें कमरे में बंद कर फरार हेा गए। उनके शरीर में 15 जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर अवस्था में उन्हें पत्नी और गांव के लोग धौलादेवी स्थित सीएचसी ले गए। जांच में पता चला है कि उनके हाथ पांव भी फैक्चर पाए गए और सिर में गंभीर चोट पाई गई। डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटी और दामाद फरार हो गए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top