Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 08 06 at 09.10.45 jpeg

एम्स ऋषिकेश में बिलिंग काउंटर के पास मिली कटी हथेली

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में बिलिंग काउंटर के पास कटी हथेली मिलने से खलबली मच गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है, आखिर हथेली कहां से आई। वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि हथेली मिली है, लेकिन किसकी है और यहां कैसे पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है।
शनिवार को एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर बिलिंग काउंटर के समीप एक स्ट्रेचर के नीचे किसी व्यक्ति की कटी हुई हथेली मिली। लोगों ने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी।
बताया जा रहा है कि स्ट्रेचर ट्रॉमा सेंटर की ओर से आया था। स्ट्रेचर के ऊपर दवाइयां रखी थी। पुलिस व एम्स प्रशासन प्रथम दृष्टया यह मान रहा है कि गैंगरीन आदि की शिकायत पर शायद हथेली काटी गई हो और लापरवाही से स्ट्रेचर पर ही छूट गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top