Uttarakhand DIPR
muthbhed

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, लूट की वारदात में शामिल थे बदमाश

खबर शेयर करें

रुडक़ी। रुडक़ी के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुल के पास गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दूसरा बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमश रुडक़ी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिली थे।

गुरुवार सुबह हुई सिविल लाइंस पुलिस सोलानी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक स्कूटी पर दो संदिग्ïध युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बतया कि 3 अपै्रल को सोलानी पार्क पर हुई लूटपाट में ये बदमाश शामिल थे। बदमाश रावल पुत्र वीरमपाल हरियाणा के ग्राम कोंडा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि दूसरे बदमाश को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top