Uttarakhand DIPR
cerfew e1618546916503

उत्तराखंड में एक हफ्ते बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, रियायतों की भी उम्मीद

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड सरकार कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते आगे बढ़ा सकती है। हालांकि इसमें कुछ रियायत दी जा सकती है। सरकार के कुछ मंत्री भी इसके पक्ष में हैं। तीसरे चरण के कर्फ्यू की अवधि एक जून को सुबह छह खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर कर्फ्यू के संबंध में सोमवार तक निर्णय लिया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। रिकवरी रेट भी बढ़ा है। इस बीच व्यापारियों द्वारा कर्फ्यू में ढील देने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार के कुछ मंत्री भी इसके पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चतुर्थ चरण के कोविड कर्फ्यू के दौरान एक दिन छोड़कर दुकानें खोलने और इनके खुलने का समय बढ़ाने जैसी रियायत दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:-

विवाह की अनुमति लेने पहुंचे तो दुल्हन निकली नाबालिग, शादी के रंग में हो गया भंग
1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top