Uttarakhand DIPR
Swept

दम्पत्ति समेत तीन लोग गंगा के प्रवाह में बहे

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों में एक दम्पत्ति समेत तीन लोग गंगा में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने रविवरर देर शाम तक सर्च अभियान चलाया लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं लग पाया।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 5 बजे ऋषिकेश में नावघाट के पास दिल्ïली के नजफगढ़ निवासी मनीष और उनकी पत्ïनी जानकी गंगा में नहाने के लिए पहुंचे थे। दोनों जब गंगा में नहाने उतने तो पहले जल प्रवाह सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही कदम आगे बढ़ाए तो दोनों पति-पत्ïनी गंगा के तेज बहवाह की चपेट में आ गए। उनको बहता देख साथ आए परिजन चिल्लाने-चीखने लगे और आसपास के लोग भी दौड़े। पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से उन्हें खोजने की काफी कोशिश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

वहीं दिल्ली से ही मुनिकीरेती आया छह लोगो का दल शिवपुरी के प्रतिबंधित युसूफ बीच पर नहाने उतरे। इस दल का 25 वर्षीय राहुल चौहान अचानक तेज प्रवाह के चपेट में आ गया और देखते ही देखते वह आंखों के सामने से ही ओझल हो गया। साथियों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और उसे खोजने की काफी कोशिश की गई लेकिन राहुल का भी कहीं पता नहीं लग पाया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top