mahandi

विवाह की अनुमति लेने पहुंचे तो दुल्हन निकली नाबालिग, शादी के रंग में हो गया भंग

Report ring desk

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक में दो घरों में चल रही शादी की तैयारियों पर उस समय पानी फिर गया जब दुल्हन नाबालिग निकली। विवाह समारोह की अनुमति की औपचारिकता के दौरान दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस पर मामला एसडीएम व पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि किशोरी के बालिग होने पर उसी लड़के से विवाह की बात पर मामला सुलझाया गया।

धौलादेवी ब्लॉक के दन्या क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा का पनुवानौला क्षेत्र के एक गांव में विवाह होना था। रविवार को छात्रा की बारात आनी थी। विवाह समारोह की अनुमति के लिए दुल्हन के परिजन तहसील पहुंचे। आधार कार्ड से पता चला कि दुल्हन 17 वर्ष सात माह है। यानी वह बालिग नहीं थी। यह मामला पहले एसडीएम फिर थाने तक पहुंच गया।

एसओ संतोष देवरानी ने लड़का व लड़की पक्ष से बात की। पूछताछ में लड़की वालों ने तर्क दिया कि जन्म कुंडली के आधार पर बेटी 18 वर्ष की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड पर कभी गौर किया ही नहीं गया। पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ कि किशोरी के बालिग होने पर विवाह कराया जाएगा। इस मामले में लिखित पत्र भी दिया गया।

 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top